दसवीं तरावीह को कुरान ए पाक हुआ मुकम्मल,मुफ्ती रिज़वान मज़हरी ने अज़मते कुरान पर किया बयान

शमसाबाद कस्बे के मोहल्ला इमली दरवाजा में इस्लाम कुरैशी के आवास पर तरावीह का एहतिमाम उनके छोटे भाई रिज़वान कुरैशी ने किया।मुफ्ती रिज़वान मज़हरी के शागिर्द ए खास कारी दानिश रज़ा ने तरावीह की नमाज पढ़ाई। जिसमें दसवीं तरावीह में कुरान ए पाक मुकम्मल किया। इस मौके पर एक महफिल का आयोजन हुआ। इसमें हाफिज़ अजमल ने नाते पाक व हाफिज़ ज़ीशान ने मनकबत ग़ौसे आज़म पढ़ी।

मुफ्ती रिजवान मज़हरी ने रमजान और कुरान की बरकत, तरावीह रोज़े में अल्लाह व उसके रसूल के हुक्म पर बयान दिया और दुआ की। दसवीं तरावीह में कुरान मुकम्मल होने पर महफिल में तकरीर करते हुए फरमाया कि वह लोग खुशनसीब हैं।जिनको तरावीह में कुरान अल्लाह का कलाम सुनने के लिए मिला। यह सदका हमारे नबी का है,जिसकी वजह से अल्लाह का कलाम हमको नसीब होता है। अल्लाह तआला ने फरमाया है कि हमने ही इसको नाजिल किया है। हम ही इसकी हिफाजत करेंगे। उन्होंने कहा कि तरावीह अभी खत्म नहीं हुई है। तरावीह में कलाम पाक सुनना अलग सुन्नत है। और पूरे माह तरावीह पढ़ना अलग सुन्नत है।उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को रोजा रखना चाहिए और अल्लाह तआला की इबादत करनी चाहिए। लोगों ने मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी

इस मौके पर सलमान अहमद प्रधान प्रत्याशी न्यामतपुर भुक्सी, तासीन सलमानी, छंगे सलमानी, मुजाहिद उवैसी, इरफान,नाजिर खान,ज़ीशान कुरैशी, राशिद वारसी, डाक्टर सुहेल, मोहम्मद उवैस आदि मौजूद रहे।

See also  आंध्रप्रदेश राज्य में एसएससी हाल टिकट जारी 2026, तुरंत डाउनलोड करें।

By Salman Ahmad

Salman Ahmad एक अनुभवी रिपोर्टर एवं न्यूज़ ब्लॉग लेखक हैं, जिन्हें 12 से अधिक वर्षों का बहुआयामी पत्रकारिता अनुभव प्राप्त है। उन्होंने Eye Witness News में 1 वर्ष, New India Times में 2 वर्ष, Dainik Amar Ujala में 1 वर्ष, Circle App में 2 वर्ष, Dainik Youth India में 2 वर्ष, Khulasa News 24 में 3 वर्ष तथा Dainik Kesariya Hindustan में 1 वर्ष तक सक्रिय रूप से कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, आई-विटनेस न्यूज़ कवरेज, ब्रेकिंग न्यूज़, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ लेखन में मजबूत पकड़ विकसित की। प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का उनका अनुभव उन्हें एक भरोसेमंद, तेज़ और ज़मीनी पत्रकार के रूप में स्थापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *