मनमानी का विरोध करने पर दलित युवती को पेट्रोल डालकर जलाया, सैफई रेफर

फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज के गांव जिजपुरा राय पुर खास में मनचलों ने दलित युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया व आग लगाकर उसे जला दिया।जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।उसे अस्पताल लाया गया जहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

सांकेतिक फोटो

पीड़िता के भाई ने दी गयी तहरीर में कहा कि उसकी बहन को गोपाल शाक्य निवासी ग्राम झकरई थाना अलीगंज जिला एटा एवं एक अन्य अपने साथी के साथ आए दिन बाजार आते-जाते समय अस्लील बातें करके परेशान करते थे। जिसकी शिकायत उनके घर पर की। लेकिन वह लोग अश्लील हरकतों से वाज नहीं आये। गत दिवस मंगलवार को आरोपी नाजायज हथियार लेकर आये और पीड़ित की बहन के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे।बहन के विरोध करने एवं चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया व आग लगा दी और कहने लगे चमरिया तुझे बदशक्ल कर देंगे। आग से पीड़ित की बहन गंभीर रूप से जल गई। जिससे गांव वालों ने भी देखा पीड़ित की चाची ने मौके पर पहुंचकर बचाया और पीड़ित को सूचना दी। झुलसी अवस्था में पीड़िता को अस्पताल लाया गया जहां से हालतत गंभीर होने पर उसे सफाई रेफर कर दिया गया।
उसको मुल्जिमानों ने यह कहते हुए पेट्रोल डालकर जलाते हुये कहने लगे कि चमरिया तेरी सूरत से तुझे बदसूरत कर देंगे यह कहते हुए मौके से फरार हो गये खेत पर जा रही ज्योति पत्नी गुरुजीत सिंह जो कि पीडिता की चाची घटना स्थल पर पहुंची। तब सारी बात नीलम ने बताई फिर घर वालों ने सूचना प्रार्थी को दी फिर प्रार्थी तुरन्त मौके पर पहुंचा तब प्रार्थी की बहन ने प्रार्थी को आप बीती बताई तुरन्त प्रार्थी व अन्य परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रिफर कर दिया। वहां से भी सैफई रिफर कर दिया गया। पीड़ित ने कहा कि घटना से पूर्व की घटना के सम्बन्ध में मुल्जिमानों के घर शिकायत की थी। उस समय गाव के चंद्रशेखर उर्फ करन पुत्र महेश चन्द्र, मोहित पुत्र सुबेदार, अवनीश पुत्र कुंवर सिंह उर्फ पप्पू जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

See also  आंध्रप्रदेश राज्य में एसएससी हाल टिकट जारी 2026, तुरंत डाउनलोड करें।

By Salman Ahmad

Salman Ahmad एक अनुभवी रिपोर्टर एवं न्यूज़ ब्लॉग लेखक हैं, जिन्हें 12 से अधिक वर्षों का बहुआयामी पत्रकारिता अनुभव प्राप्त है। उन्होंने Eye Witness News में 1 वर्ष, New India Times में 2 वर्ष, Dainik Amar Ujala में 1 वर्ष, Circle App में 2 वर्ष, Dainik Youth India में 2 वर्ष, Khulasa News 24 में 3 वर्ष तथा Dainik Kesariya Hindustan में 1 वर्ष तक सक्रिय रूप से कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, आई-विटनेस न्यूज़ कवरेज, ब्रेकिंग न्यूज़, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ लेखन में मजबूत पकड़ विकसित की। प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का उनका अनुभव उन्हें एक भरोसेमंद, तेज़ और ज़मीनी पत्रकार के रूप में स्थापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *