लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई गलन भरी ठंड, कल मौसम रह सकता है साफ

JS News:यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश ने बुधवार की सुबह भी भिगो दी। बुधवार की सुबह जहां बारिश के साथ हुई वहीं गलन भरी ठंड भी बढ़ गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह अधिक वर्षा होने की संभावना है। लखनऊ में रात भर बारिश हुई,

प्रतीकात्मक फोटो

जिससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया। तेज हवाओंने गलन भरी सर्दी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को लखनऊ और यूपी के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। साथ ही तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि शाम/रात होते-होते आसमान में आंशिक बादल छा जाएंगे और बिजली गिरने के साथ-साथ तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक लखनऊ में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है और दिन के समय आसमान साफ रहेगा।

By Salman Ahmad

Salman Ahmad एक अनुभवी रिपोर्टर एवं न्यूज़ ब्लॉग लेखक हैं, जिन्हें 12 से अधिक वर्षों का बहुआयामी पत्रकारिता अनुभव प्राप्त है। उन्होंने Eye Witness News में 1 वर्ष, New India Times में 2 वर्ष, Dainik Amar Ujala में 1 वर्ष, Circle App में 2 वर्ष, Dainik Youth India में 2 वर्ष, Khulasa News 24 में 3 वर्ष तथा Dainik Kesariya Hindustan में 1 वर्ष तक सक्रिय रूप से कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, आई-विटनेस न्यूज़ कवरेज, ब्रेकिंग न्यूज़, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ लेखन में मजबूत पकड़ विकसित की। प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का उनका अनुभव उन्हें एक भरोसेमंद, तेज़ और ज़मीनी पत्रकार के रूप में स्थापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *