Lफर्रुखाबाद,कंपिल कटिया स्थित मदरसा अरबिया आइस लिल बनात में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि इमरान सलमान ने संविधान, एकता व भाईचारे का संदेश दिया। आज के बदलते दौर में शिक्षा के साथ-साथ संविधान की समझ, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उन्हें ईमानदारी, मेहनत और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर मुफ्ती अताउररहमान, हाफिज नवी हसन, मुशीर खान, राजिक डॉ उमर व अंजुम मौजूद रहे।