ढाईघाट मेले में महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र खडेश्वरी महाराज ने भंडारे में साधु संतों व पत्रकारों को किया सम्मानित दी दक्षिणा

फर्रुखाबाद,ढाई घाट शमसाबाद जहां लगे रामनगरिया के मेले में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु कल्पबास कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर संत समाज भी गंगा मैया की आराधना कर रहे। बहीं महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र खडेश्वरी महाराज पंच दस नाम जूना अखाड़ा एक लंबे समय से ढाई घाट शमसाबाद में गंगा मैया की आराधना के साथ साधु संतों की सेवा कर रहे।महाराज ने मंगलवार को भंडारा कार्यक्रम में साधू संतों तथा पत्रकारों को भंडारा दक्षिणा के साथ सम्मानित किया।

दक्षिणा भेंट करते हुए

उन्होंने मेले व्याप्त अव्यवस्थाओं को रखा उन्होंने कहा मेले में गंदगी का साम्राज्य है बिजली की भी समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही कई बार ठेकेदार से शिकायत की जिसपर ठेकेदार का कहना था वसूली के चंदे काम चल रहा है उन्होंने अर्थव्यवस्थाओं को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की अफसोस समाधान नहीं कराया गया उन्होंने कहा ढाई घाट शमशाबाद में लगने वाली रामनगरिया मेले को प्रशासनिक स्तर पर करने की मांग की फर्रुखाबाद परिक्षेत्र को महत्व दिया जाए।आजकल खडेश्वरी महाराज के आश्रम में भंडारे का आयोजन जिसमें कल्पवासी श्रद्धालु साधु संत हलवा पुरी खीर का आनंद ले रहे हैं।

आज के भी भंडारे में कई सैकड़ा श्रद्धालुओं साधू संतों। ने भंडारे का स्वाद लिया उधर भंडारे का स्वाद चख और दक्षिणा पाकर खुश नजर आए दक्षिण में महंत लोगों को ₹500 एवं मूर्ति ₹200.और ₹50 की दक्षिण खुलेआम चल रही थी श्रद्धालु संत समाज बाबा खडेश्वरी महाराज की जय जयकार करते हुए नजर आए।

See also  आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी नितिन कुमार गौतम पार्टी से 10 वर्ष के लिए निष्कासित,कई गम्भीर आरोप

By Salman Ahmad

Salman Ahmad एक अनुभवी रिपोर्टर एवं न्यूज़ ब्लॉग लेखक हैं, जिन्हें 12 से अधिक वर्षों का बहुआयामी पत्रकारिता अनुभव प्राप्त है। उन्होंने Eye Witness News में 1 वर्ष, New India Times में 2 वर्ष, Dainik Amar Ujala में 1 वर्ष, Circle App में 2 वर्ष, Dainik Youth India में 2 वर्ष, Khulasa News 24 में 3 वर्ष तथा Dainik Kesariya Hindustan में 1 वर्ष तक सक्रिय रूप से कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, आई-विटनेस न्यूज़ कवरेज, ब्रेकिंग न्यूज़, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ लेखन में मजबूत पकड़ विकसित की। प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का उनका अनुभव उन्हें एक भरोसेमंद, तेज़ और ज़मीनी पत्रकार के रूप में स्थापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *