फर्रुखाबाद,शमसबाद क्षेत्र के ग्राम नैगवा में सबर सिंह राजपूत के नेतृत्व में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विपिन कुमार वर्मा उर्फ डेबिड एवं कायमगंज विधायका सुरभि गंगवार की उपस्थिति में कंबल वितरण का कार्यक्रम आरंभ किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एटा सदर विधायक तथा कायमगंज की विधायका का उपस्थित पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के माहौल में स्वागत सत्कार करते हुए उनका माल्यार्पण किया साथ ही उन्हें सॉल उड़ा कर सम्मानित किया कार्यक्रम में पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत सत्कार से गदगद मुख्य अतिथि ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा शमशाबाद क्षेत्र में जो खुशी इन्हें देखने को मिली जो शायद उन्हें कही और जगह देखने को नहीं मिली यहां के लोगों से इतना सम्मान मिलेगा यह शायद सोचा भी नहीं था।

विधायक सदर का सम्मान करते हुए

कार्यक्रम उपस्थित लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए कंबलों का वितरण किया उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार में जितने विकास कार्य हुए शायद पूर्व सरकारों में नहीं हुए उपस्थित समाजसेवी जनप्रतिनिधियो ग्राम प्रधानो की उपस्थिति में गरीब असाय विकलांग बुजुर्ग लोगों को कंबलों का वितरण किया गया कायमगंज की विधायक डॉक्टर सुरभि को भी पगड़ी पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया शाल उड़ाकर राम नाम की पटुका पहनाई गई उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक जिंदाबाद के नारे लगाये विधायका ने क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आप लोगों का प्यार सम्मान भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा बे समाजसेवी जनप्रतिनिधि के रूप में सामाजिक सेवा करती रहेगी जरूरतमंद लोगों के लिए उनके दरवाजे खुले हैं सभी समस्याओं के समाधान के लिए निशकोच संपर्क कर सकते हैं उन्होंने भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए विकास संबंधी योजनाओं को गिनाया कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे कार्यक्रम के आयोजक सबर सिंह राजपूत तथा जनप्रतिनिधि महेश चंद् वर्मा ने भी विचार रखें इस मौके पर ग्राम प्रधान मदारी गंगवार अनुज राजपूत संजय राजपूत महेश चंद्र राजपूत सतीश चंद्र राजपूत गोपी राजपूत कुलदीप यादव बरई प्रधान रामासरे प्रधान प्रतिनिधि नगला धनी एवं अरविंद राजपूत सहित तमाम उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन दीपक निर्भय राजपूत द्वारा किया गया दीपक निर्भय जी ने विधायका जी के संबोधन मे कहां सर को नीचे किए नज़रें झुकाए बैठे हो और तुम ही तो हो जो मेरे विधानसभा कायमगंज क्षेत्र का दिल चुराई बैठी हो विधायक आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के हाथों कंबल पाकर लोगों ने खुशियां जताते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना की।

See also  शमसाबाद में दुआइया तकरीब, हिफ्ज़ व नाज़रा की तकमील पर तलबा सम्मानित

By Salman Ahmad

Salman Ahmad एक अनुभवी रिपोर्टर एवं न्यूज़ ब्लॉग लेखक हैं, जिन्हें 12 से अधिक वर्षों का बहुआयामी पत्रकारिता अनुभव प्राप्त है। उन्होंने Eye Witness News में 1 वर्ष, New India Times में 2 वर्ष, Dainik Amar Ujala में 1 वर्ष, Circle App में 2 वर्ष, Dainik Youth India में 2 वर्ष, Khulasa News 24 में 3 वर्ष तथा Dainik Kesariya Hindustan में 1 वर्ष तक सक्रिय रूप से कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, आई-विटनेस न्यूज़ कवरेज, ब्रेकिंग न्यूज़, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ लेखन में मजबूत पकड़ विकसित की। प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का उनका अनुभव उन्हें एक भरोसेमंद, तेज़ और ज़मीनी पत्रकार के रूप में स्थापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *