Shamsabad: आर टी आई के जरिए मांगी पूर्व प्रधान की संपत्ति की जानकारी,चंद सालों में हुई करोड़ों की संपत्ति

फर्रुखाबाद विकास खंड शमसाबाद के पूर्व प्रधान द्वारा अपने कार्यकाल के दौरन खरीदी गयी चल अचल संपत्ति अदा किये गए टैक्स आदि की जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई है।
सूचना का अधिकार आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत ग्राम न्यामतपुर भुक्सी निवासी समाज सेवी सलमान ने गांव के पूर्व प्रधान अखलाक अहमद की उनके कार्यकाल के दौरान खरीदे गई चल व अचल संपत्ति व अदा किए गए टैक्स के बारे में जानकारी मांगी है। बता दें कि अखलाक 2010 से लेकर 2015 तक ग्राम पंचायत न्यामतपुर भुक्सी के प्रधान रहे। मांगी गई आर टी आई में अदा किए गए टैक्स भुगतान उनकी रसीदों व खरीदी गई चल अचल संपत्ति का विवरण मांगा गया है।चंद सालों में ही करोड़ों की संपत्ति स्थापित की है।ये सम्पत्ति गांव से लेकर फर्रुखाबाद व दिल्ली में करोड़ों की संपत्ति बनाई है।जो अपने आप में एक सवाल खड़ा करती है।

पूर्व प्रधान
See also  शमसाबाद में दुआइया तकरीब, हिफ्ज़ व नाज़रा की तकमील पर तलबा सम्मानित

By Salman Ahmad

Salman Ahmad एक अनुभवी रिपोर्टर एवं न्यूज़ ब्लॉग लेखक हैं, जिन्हें 12 से अधिक वर्षों का बहुआयामी पत्रकारिता अनुभव प्राप्त है। उन्होंने Eye Witness News में 1 वर्ष, New India Times में 2 वर्ष, Dainik Amar Ujala में 1 वर्ष, Circle App में 2 वर्ष, Dainik Youth India में 2 वर्ष, Khulasa News 24 में 3 वर्ष तथा Dainik Kesariya Hindustan में 1 वर्ष तक सक्रिय रूप से कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, आई-विटनेस न्यूज़ कवरेज, ब्रेकिंग न्यूज़, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ लेखन में मजबूत पकड़ विकसित की। प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का उनका अनुभव उन्हें एक भरोसेमंद, तेज़ और ज़मीनी पत्रकार के रूप में स्थापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *