आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी नितिन कुमार गौतम पार्टी से 10 वर्ष के लिए निष्कासित,कई गम्भीर आरोप
फर्रुखाबाद आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला अध्यक्ष डॉ.अरुणेश प्रताप सिंह ने कानपुर मंडल प्रभारी छविराम जाटव के आदेशानुसार एक निष्कासन पत्र जारी किया है। उसमें बताया है कि नितिन कुमार गौतम पूर्व जिला प्रभारी आजाद समाज पार्टी कांशीराम फर्रुखाबाद पर आरोप है कि उनके पास 11 सदस्यता रसीद बुक है।जिसका रुपया और रसीद उच्च पार्टी कार्यकर्ताओं के कहने पर ना ही वापस की गई है और ना ही उसका रुपया जमा किया गया है। और बताया गया है कि वह लोगों को आपस में लड़ाकर उनसे रुपए मांगते हैं।जिसकी लिखित शिकायत जितेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति ने लिखित रूप से की है। इससे पहले भी उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर निष्कासित किया जा चुका था।
जिसकी लिखित में माफी मांगने पर पार्टी में वापस लिया गया था।माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का कहना भी नहीं माना। आपको जिला प्रभारी बनाया गया था आपने उनकी भी अवहेलना की। आपके द्वारा उच्च पदाधिकारी के लिए सोशल मीडिया पर अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। आप लगातार बहुजन विचारधारा एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने व पार्टी का रुपया जमा न करने के कारण आपको वित्तीय अनियमितता में मंडल प्रभारी के आदेशानुसार पार्टी से 10 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।