iPhone 17e खरीदें मात्र 599 डॉलर में। Apple ने लॉन्च किए iPad Air और MacBook Neo
Apple के CEO tim cook ने बजट ग्राहकों के लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें iPhone का नया मॉडल iphone 17e, macbook का एक एंट्री लेवल मॉडल Macbook neo और ipad का अपडेटेड मॉडल iPad Air के साथ नए मॉनिटर और हाई लेवल चिप सेट शामिल हैं।
यह फैसला apple कंपनी के द्वारा बजट ग्राहकों के लिए लिया गया है। ये मॉडल न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में आयोजित मीडिया इवेंट में प्रदर्शित किए गए।

हाल ही में लॉन्च हुए iphone 17 की लोकप्रियता और बंपर बिक्री की वजह से कंपनी की तिमाही आय में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई।
इसी लोकप्रियता का लाभ उठाने के लिए एप्पल ने ये मॉडल लॉन्च किए जो कि इनके किफायती लैपटॉप और मोबाइल के सेगमेंट में प्रवेश करने का प्रयास है। ये सारे ऑर्डर्स बुधवार से pre-order के लिए उपलब्ध होंगे।
Iphone 17 में इस्तेमाल की गई A19 बायोनिक चिप को ही Iphone 17e में इस्तेमाल किया जाएगा।
iPhone 17e price में बहुत किफायती होने के साथ साथ powerful भी है। यह 599 डॉलर के शुरुआती कीमत से शुरू होकर 699 डॉलर की कीमत में उपलब्ध होगा।

iPad Air में चिप M5 का इस्तेमाल किया गया है। यह 16gb RAM और 512gb स्टोरेज के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा। जो कि पहले से अधिक पावरफुल होगा। इसकी कीमत 799 डॉलर से शुरू होकर 1299 डॉलर की कीमत में क्रमशः 13 इंच और 15 इंच के वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
वहीं Macbook neo एक बिलकुल ही नया और एंट्री लेवल लैपटॉप Apple द्वारा लॉन्च किया गया है जो iphone 16pro में इस्तेमाल होने वाली A18 pro bionic चिप के साथ मार्केट में उतारा गया है।

इसके बेस मॉडल में 256gb स्टोरेज और और टॉप मॉडल में 512gb और टच id सेंसर भी शामिल है। दोनों मॉडल में 8gb रैम दी गई। इसका बेस मॉडल 599डॉलर में और अपग्रेडेड मॉडल 699डॉलर में उपलब्ध होगा।