यूपी छात्रवृत्ति 2026-अपने आवेदन की स्थिति कैसे जाने

यूपी छात्रवृत्ति 2026-अपने आवेदन की स्थिति कैसे जाने?

यूपी छात्रवृत्ति 2026-अपने आवेदन की स्थिति कैसे जाने

उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न श्रेणी के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती है। यह छात्रवृत्ति विभिन्न वर्गों के लिए अलग अलग होती है। जिसके लिए अलग अलग दस्तावेज की आवश्यकता होती है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों की सुगम और सुचारु शिक्षा बनाए रखने के लिए आर्थिक सहायता भी देती है। जिसके तहत वह विभिन्न वर्गों जैसे सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी), अनुसूचित जाति(एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए यह कार्यक्रम उपलब्ध है।

आवेदन की स्थितियों का तात्पर्य

सत्यापन लंबित: इस से तात्पर्य है कि आवेदन का सत्यापन अभी प्रक्रिया में हैं, ऐसी स्थिति में सत्यापन की प्रक्रिया का पूर्ण होने तक इंतजार करना होता है। ऐसी स्थिति में आवेदन में कोई बदलाव नही किया जा सकता।

स्वीकृत या भुगतानित: यदि आवेदन की स्थिति  स्वीकृत या भुगतानित दर्शाई जा रही है। तो इसका अर्थ है छात्र के आवेदन का सफलतापूर्वक सत्यापन किया जा चुका  है और आवेदन की स्वीकृति मिल गई है। छात्र छात्रवृत्ति का पात्र है और छात्रवृत्ति की राशि जल्दी ही सीधे छात्र के खाते में भेज दी जाएगी।

अस्वीकृत: यदि आवेदन की स्थिति अस्वीकृत दर्शाई जा रही है तो इसका तात्पर्य है कि आवेदन स्वीकृत नही हुआ है। यह प्रायः गलत जानकारी, दस्तावेज की कमी एवं गलत दस्तावेज तथा अपात्रता की वजह से होता है। ऐसी स्थित में छात्रों को त्रुटियों को ठीक कर पुनः आवेदन करना चाहिए।

See also  आंध्रप्रदेश राज्य में एसएससी हाल टिकट जारी 2026, तुरंत डाउनलोड करें।

यूपी छात्रवृत्ति 2026-अपने आवेदन की स्थिति कैसे जाने

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2025-26 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ 

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की तिथि : 10 जुलाई 2025 – 14 जनवरी 2026

आवेदन का अंतिम प्रिंटऑउट  : 12 जुलाई 2025 – 17 जनवरी 2026

संस्था को ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 21 जुलाई 2025 – 21 जनवरी 2026

आवेदन में सुधार की तिथि : 10 फरवरी 2026 -13 फरवरी 2026

दूसरे चरण की छात्रवृत्ति का हस्तांतरण  : 18 मार्च 2026

आवश्यक दस्तावेज 

आवेदन करते समय छात्रों  को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है

  • आधार कार्ड
  • उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो )
  • आधार से जुड़ी बैंक पासबुक
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट
  • वर्तमान प्रवेश रसीद
  • संस्थान से प्रमाणितकता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार की नवीन फोटो  तथा
  • नवीनीकरण आवेदकों के लिए पंजीकरण संख्या शामिल है ।
यूपी छात्रवृत्ति 2026-अपने आवेदन की स्थिति कैसे जाने
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति की स्थिति जानने के चरण 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं : https://scholarship.up.gov.in

होमपेज पर स्टेटस विकल्प पर क्लिक करें।

शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 का चयन करें।

अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

अपनी छात्रवृत्ति की स्थिति देखने के लिए खोज पर क्लिक करें।

छात्र यूएमएएनजी मोबाइल ऐप का उपयोग करके यूपी छात्रवृत्ति या पीएफएमएस खोजकर और अपने पंजीकरण विवरण दर्ज करके भी अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *