फर्रुखाबाद,JS News:कोतवाली कायमगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है।पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नाजयाज असलहे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।28 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मौहल्ला कलाखेल में दबिश दी गई।कारवाई के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार तीनो आरोपियों में तारीक खान पुत्र जुम्मा खान,मुख्तयार खान पुत्र जुम्मा खान तथा असद पुत्र अच्छे मियां शामिल हैं।

तीनों अभियुक्त मोहल्ला कलाखेल कोतवाली कायमगंज जनपद फतेहगढ़ के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी नाजायज़ रायफल 315 बोर,एक देशी नाजयाज तमंचा 12 बोर,एक देशी नाजायज़ पिस्टल 32 बोर, तीन देशी नाजायज़ तमंचा 315 बोर,चार देशों नाजायज़ तमंचा 12 बोर,70 देशी नाजायज़ पुनः भरे हुए कारतूस 12 बोर ,20 जिन्दा कारतूस 315 बोर,17 पुनः भरे हुए कारतूस 315 बोर तथा चार जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किए हैं इसके अतिरिक्त अवैध शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त नाले, हथौड़े,ड्रिल मशीन,आरी,प्लांस,गैस सिलेंडर, वेल्डिंग पाइप, सिपरिग लोहे की पत्तियां, बंदूक का तेल, मोमबत्तियां सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली कायमगंज में पर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।