SIR-2026 के अंतर्गत मतदाता नामावली में विसंगतियों पर नोटिस की सुनवाई सम्पन्न
कायमगंज (फर्रुखाबाद):
जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटिया में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता नामावली में पाई गई विसंगतियों को लेकर जारी नोटिसों पर आज सुनवाई की गई।

निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, ऐसे मतदाता जिनके नाम पूर्व मतदाता सूची से मेल नहीं खा रहे थे अथवा जिनके प्रकरण आपत्ति की श्रेणी में थे, उन्हें नोटिस के साथ आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु बुलाया गया। सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं ने अपने-अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर औपचारिकताएं पूर्ण कीं।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी (AERO) राहुल कुमार द्वारा ग्रामवासियों के प्रस्तुत कागजातों की गहनता से जांच की गई तथा उन्हें विधिवत रूप से जमा कराया गया।

ग्रामीणों की ओर से इमरान खान, डॉ. उमर एवं सलमान खान (इमरान-सलमान टीम) उपस्थित रहे। टीम द्वारा ग्रामवासियों को प्रक्रिया संबंधी सहयोग प्रदान करते हुए उनके दस्तावेजों की जांच कराकर निर्वाचन कार्यालय में सफलतापूर्वक जमा कराया गया।